5 मिनट में बनाएं हेल्दी मूंग दाल स्प्राउट्स सलाद | High Protein Sprouts Salad Recipe | Moong Dal Sprouts Salad

 मूंग दाल स्प्राउट्स सलाद (Moong Dal Sprouts Salad)

⏱ तैयार होने का समय: 5 मिनट
🍽 मात्रा: 2 सर्विंग


अगर आप हेल्दी खाने की शुरुआत करना चाहते हैं या अपनी डाइट में कुछ हल्का, पौष्टिक और झटपट बनने वाला शामिल करना चाहते हैं, तो मूंग दाल स्प्राउट्स सलाद आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।यह सलाद ना सिर्फ हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, बल्कि यह आपके पाचन को दुरुस्त रखता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। 5 मिनट में बनने वाली यह रेसिपी नाश्ते, ब्रेकफास्ट या शाम की भूख के लिए एकदम परफेक्ट है – बिना किसी झंझट के, सिर्फ ताज़े और साधारण घरेलू सामग्री के साथ

👉 सामग्री:

  • अंकुरित मूंग दाल – 1 कप

  • टमाटर (कटा हुआ) – 1

  • खीरा (कटा हुआ) – 1

  • हरी मिर्च (बारीक) – 1 (वैकल्पिक)

  • नींबू का रस – 1 चम्मच

  • हरा धनिया (कटा) – 1 चम्मच

  • चाट मसाला – ½ चम्मच

  • भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच

  • काला नमक – स्वाद अनुसार


👉 विधि:

  1. एक बाउल में अंकुरित मूंग दाल लें।

  2. कटे टमाटर, खीरा, हरी मिर्च मिलाएं।

  3. ऊपर से नींबू रस, मसाले और हरा धनिया डालें।

  4. अच्छे से मिक्स करें।

  5. तुरंत परोसें।


👉 हेल्दी टिप:

  • सुबह के नाश्ते या शाम की भूख के लिए परफेक्ट है।

  • डाइट और वेट लॉस में फायदेमंद।

तो अब जब आपके पास है यह आसान, झटपट और पौष्टिक मूंग दाल स्प्राउट्स सलाद की रेसिपी, तो आज ही इसे ट्राई करें और अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव लाएं। ऐसी और हेल्दी रेसिपीज़ के लिए ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो नीचे कमेंट करके ज़रूर बताएं | इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें – ताकि वे भी हेल्दी और टेस्टी खाने का मज़ा ले सकें।

Follow This Page  👇

Comments