स्वादिष्ट सूजी उपमा रेसिपी
अगर आप सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो सूजी उपमा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। ये एक साउथ इंडियन डिश है, लेकिन अब पूरे भारत में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसका स्वाद हल्का, लेकिन बहुत ही स्वादिष्ट होता है — और सबसे अच्छी बात ये कि इसे बनाना बहुत आसान है।तो चलिए, बनाते हैं झटपट सूजी उपमा।
👉 आवश्यक सामग्री:
-
1 कप सूजी (रवा)
-
2 टेबलस्पून तेल या घी
-
1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
-
1 छोटा चम्मच चना दाल
-
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
-
1 प्याज (बारीक कटा)
-
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
-
थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक
-
7-8 करी पत्ते
-
2.5 कप पानी
-
नमक स्वाद अनुसार
-
थोड़ा सा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
-
नींबू का रस (इच्छा अनुसार)
👉 बनाने की विधि:
स्टेप 1 – सूजी को भून लें:
सबसे पहले एक कढ़ाई में सूजी को 4-5 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भून लें। जब हल्की सी खुशबू आने लगे, तब गैस बंद करके इसे एक प्लेट में निकाल लें।
स्टेप 2 – तड़का लगाएं:
अब उसी कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो चना दाल और उड़द दाल डालें। दालें थोड़ी सुनहरी हो जाएं तो उसमें हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ते और प्याज डालें। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भून लें।
स्टेप 3 – पानी डालें:
अब इसमें 2.5 कप पानी डालें और नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। गैस तेज रखें और पानी को अच्छे से उबलने दें।
स्टेप 4 – सूजी मिलाएं:
अब आंच धीमी करें और धीरे-धीरे सूजी डालते जाएं। साथ ही साथ चमचे से लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न पड़ें।
स्टेप 5 – पकने दें:
जब पानी पूरी तरह सूजी में समा जाए और उपमा गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा नींबू रस डालें। गरमा-गरम उपमा को नारियल की चटनी या धनिया की चटनी के साथ परोसें। चाहें तो एक कप चाय के साथ भी मज़ा ले सकते हैं
👉 टिप्स:
-
आप इसमें बारीक कटे गाजर, बीन्स, मटर जैसी सब्ज़ियाँ भी डाल सकते हैं।
-
अगर बच्चों को देना हो, तो मिर्च कम करें और थोड़ा घी ज़्यादा डालें।
Comments
Post a Comment