सूजी का चिला रेसिपी – झटपट और टेस्टी नाश्ता | 10 मिनट में झटपट हेल्दी नाश्ता बनाएं – Suji Chilla Recipe
सूजी का चिला
सुबह-सुबह नाश्ता बनाना एक टेंशन का काम लगता है, है ना | लेकिन अगर कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो स्वाद में जबरदस्त, बनाने में आसान, और सेहत के लिए हेल्दी हो — तो बात बन जाए!आज हम बना रहे हैं – सूजी का चिला।ये सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। तो चलिए सीखते हैं ये Quick & Healthy Suji Chilla Recipe – बिना किसी झंझट के|
👉 जरूरी सामग्री:
-
1 कप सूजी (रवा)
-
½ कप दही
-
½ कप पानी (ज़रूरत के हिसाब से)
-
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
-
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
-
1 हरी मिर्च
-
थोड़ा हरा धनिया
-
नमक स्वादानुसार
-
¼ टीस्पून हल्दी
-
½ टीस्पून इनो (या एक चुटकी बेकिंग सोडा)
-
तेल सेकने के लिए
👉 बनाने का तरीका:
-
सूजी और दही को मिलाकर थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा घोल तैयार करें। 10 मिनट रख दें।
-
अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, हल्दी और नमक मिलाएं।
-
अंत में इनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।
-
तवा गर्म करें, थोड़ा तेल लगाएं और घोल को गोल फैलाएं।
-
दोनों साइड से सुनहरा होने तक सेंकें।
सूजी का चिला हरी चटनी, दही, या टमैटो सॉस के साथ परोसें।यह डिश नाश्ते, लंच बॉक्स या हल्के डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है।
अगर आपको ये सूजी का चिला पसंद आया हो, तो:
कमेंट करके बताएं आपने इसे कैसे बनाया पोस्ट को शेयर करें अपने दोस्तों और परिवार के साथ और ऐसी ही आसान और टेस्टी रेसिपी के लिए हमें फॉलो करें और हेल्दी खाएं 👨🍳
Follow This Page 👇
Comments
Post a Comment