घर पर बनाएं आसान और टेस्टी वेज चाउमीन | street-style chowmein | Easy chowmein recipe

             चाउमीन कैसे बनाएं

चाउमीन एक लोकप्रिय इंडो-चाइनीज़ डिश है जिसे सब्ज़ियों और नूडल्स के साथ ताज़े मसालों में पकाया जाता है। यह झटपट बनने वाली रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है।

👉 सामग्री:

  • नूडल्स – 200 ग्राम

  • गाजर – 1 (पतली कटी)

  • शिमला मिर्च – 1 (पतली कटी)

  • पत्ता गोभी – 1 कप (कटी हुई)

  • प्याज – 1 (स्लाइस में)

  • लहसुन – 4-5 कलियाँ (कुचली हुई)

  • हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)

  • सोया सॉस – 1 टेबल स्पून

  • चिली सॉस – 1 टेबल स्पून

  • टमाटर सॉस – 1 टेबल स्पून

  • सिरका – 1 टी स्पून

  • काली मिर्च – 1/2 टी स्पून

  • नमक – स्वाद अनुसार

  • तेल – 2 टेबल स्पून

👉 बनाने की विधि:

1. नूडल्स उबालें

  • पानी में थोड़ा नमक और तेल डालें।

  • नूडल्स डालें और 6-7 मिनट उबालें।

  • ठंडे पानी से धोकर एक तरफ रखें।

2. सब्जियाँ भूनें

  • कढ़ाही में तेल गरम करें।

  • लहसुन और हरी मिर्च डालें, फिर प्याज डालें।

  • फिर गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालें।

  • 2-3 मिनट तेज आंच पर भूनें।

3. नूडल्स मिलाएं

  • अब उबले नूडल्स डालें।

  • सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटर सॉस, सिरका, काली मिर्च और नमक डालें।

  • सब अच्छे से मिक्स करें और 2 मिनट पकाएं।

4. सर्व करें

  • चाउमीन तैयार है।

  • ऊपर से हरा प्याज़ डालें और गरम-गरम खाएं।

👉 टिप्स 

  1. तेज़ आंच (high flame) पर ही सब्ज़ियाँ और नूडल्स मिलाएं, तभी स्ट्रीट फूड जैसा टेस्ट आएगा।

  2. सब्ज़ियाँ ज्यादा पकाएं नहीं – हल्की क्रंची रखिए।

  3. नूडल्स को पहले ही तेल लगाकर अलग रखें, नहीं तो वो चिपक जाएंगे।

  4. आप चाहें तो इसमें पनीर, टोफू भी ऐड कर सकते हैं।

  5. स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से रेड चिली फ्लेक्स या तिल (sesame seeds) डाल सकते हैं।

आपको ये रेसिपी कैसी लगी 
नीचे कमेंट करें |
इस पोस्ट को शेयर करें दोस्तों के साथ |
और नई रेसिपी पाने के लिए हमें फॉलो करें |

Comments