रक्षाबंधन स्पेशल: खजूर बर्फी रेसिपी - Khajur Barfi Recipe | हेल्दी इंडियन स्वीट

            खजूर बर्फी रेसिपी

रक्षाबंधन पर जब हम अपने भाई या बहन को कुछ खास और दिल से देना चाहते हैं, तो घर की बनी मिठाई सबसे प्यारा तोहफा होती है। खजूर बर्फी न सिर्फ स्वाद में भरपूर है, बल्कि इसमें कोई अतिरिक्त चीनी नहीं होती — मिठास सिर्फ प्राकृतिक खजूर से आती है, और पोषण मिलता है सूखे मेवों से।

 👉 सामग्री

  • 2 कप  बीज रहित खजूर

  • 1/2 कप मिक्स ड्राय फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता )

  • 2 टेबलस्पून घी

  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर

  • 1 टेबलस्पून खसखस या नारियल बुरादा

👉 बनाने की विधि

 स्टेप 1: खजूर तैयार करें

  • खजूर को बारीक काट लें या मिक्सी में दरदरा पीस लें। अगर खजूर बहुत सूखे हों, तो थोड़ा सा घी डाल सकते हैं।

 स्टेप 2: ड्राय फ्रूट्स भूनें

  • एक नॉन-स्टिक कड़ाही में ड्राय फ्रूट्स को 2-3 मिनट हल्की आंच पर भूनें। एक तरफ रख दें।

 स्टेप 3: खजूर पकाएं

  • उसी कड़ाही में 2 टेबलस्पून घी डालें और उसमें खजूर का पेस्ट डालें।

  • मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें जब तक मिश्रण एकसार न हो जाए और किनारों से अलग होने लगे।

 स्टेप 4: बर्फी सेट करें

  • अब उसमें भुने हुए ड्राय फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।

  • एक थाली या ट्रे को घी लगाकर चिकना करें और उसमें मिश्रण फैलाएं।

  • ऊपर से चाहें तो खसखस या नारियल बुरादा छिड़कें।

  • ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काटें।

👉 स्टोर करने के सुझाव

  • एयरटाइट डिब्बे में रखें। कमरे के तापमान पर 8–10 दिन तक और फ्रिज में 2 हफ्ते तक ताजगी बनी रहती है।

  • इसे राखी के दिन भाई या बहन को गिफ्ट करें, और मिठास से भर दें ।

आपको ये रेसिपी कैसी लगी ? 😊

💬 नीचे कमेंट करें |

🔗 इस पोस्ट को शेयर करें दोस्तों के साथ |

📰 और नई रेसिपी पाने के लिए हमें फॉलो करें |

Comments