प्याज़ के पराठे की आसान रेसिपी – झटपट तैयार करें स्वादिष्ट नाश्ता | Pyaz Paratha Recipe

     प्याज़ के पराठे की रेसिपी

प्याज़ के पराठे एक झटपट बनने वाली और स्वाद में भरपूर भारतीय डिश है, जो हर किसी को पसंद आती है। इसे आप सुबह के नाश्ते में या लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।


👉 सामग्री (Ingredients)

आटा गूंथने के लिए:

  • 2 कप गेहूं का आटा

  • 1/2 छोटा चम्मच नमक

  • पानी (गूंथने के लिए)

  • 1 छोटा चम्मच तेल 

स्टफिंग के लिए:

  • 2 मध्यम प्याज़ (बारीक कटे हुए)

  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया (कटा हुआ)

  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

  • 1/4 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर (या नींबू रस)

  • 1/2 छोटा चम्मच सौंफ (वैकल्पिक)

  • स्वादानुसार नमक

सेंकने के लिए:

  • घी या तेल

👉 बनाने की विधि (Step-by-Step Process)

स्टेप 1: आटा गूंथना

  1. एक परात में गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा सा तेल डालें।

  2. पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें। 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 2: प्याज़ की स्टफिंग तैयार करना

  1. प्याज़ को बारीक काटें और बाकी सभी मसाले (हरी मिर्च, धनिया, नमक, मिर्च पाउडर, अमचूर आदि) मिलाएं।

  2. ध्यान दें – स्टफिंग को पराठे भरने से ठीक पहले तैयार करें, वरना प्याज़ पानी छोड़ देगा और स्टफिंग गीली हो जाएगी।

स्टेप 3: पराठा बेलना और सेंकना

  1. आटे की लोई लें और थोड़ा बेल लें।

  2. बीच में प्याज़ की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद करके लोई बना लें।

  3. अब धीरे-धीरे बेलकर पराठा तैयार करें।

  4. गर्म तवे पर पराठा रखें और दोनों तरफ से तेल/घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा सेंक लें।

  5. इन गरमा-गरम प्याज़ के पराठों को आप परोस सकते हैं — ताजे दही और आम के अचार के साथ, एक टुकड़ा मख्खन या सफेद मक्खन ऊपर से रखकर, और साथ में ठंडी लस्सी या मसाला चाय… 


अगर आपको ये मसालेदार और झटपट प्याज़ पराठा पसंद आया हो,तो इसे घर पर ज़रूर ट्राय करें और अपने अनुभव हमें कमेंट में बताएं | इस रेसिपी को शेयर करें अपने दोस्तों और परिवार के साथ,ताकि उनका नाश्ता भी हो जाए और ज़्यादा स्वादिष्ट! ऐसी और मज़ेदार रेसिपीज़ के लिए फॉलो करना न भूलें ताकि कोई रेसिपी मिस न हो |

Comments