खस्ता कचौरी बनाने की विधि
Prep Time: 20 mins
Cook Time: 30 mins
Total Time: 50 mins
Serving: 4-5 people
Course: Snack | Street Food
Cuisine: Indian
खस्ता कचौरी उत्तर भारत की एक बहुत ही मशहूर और पसंदीदा स्ट्रीट फूड डिश है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार स्टफिंग से भरी हुई यह कचौरी चटनी या आलू की सब्जी के साथ खाई जाती है। इसे खासतौर पर त्यौहारों, खास मौकों या बारिश के मौसम में बनाना बेहद पसंद किया जाता है।अगर आप भी बाजार जैसी कुरकुरी और स्वादिष्ट खस्ता कचौरी घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है!
👉 Ingredients | सामग्री
For Dough (आटे के लिए):
-
मैदा – 2 कप
-
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
-
अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
-
घी / तेल – 4 बड़े चम्मच
-
पानी – जरूरत अनुसार (गुनगुना)
For Stuffing (भरावन के लिए):
-
मूंग दाल (धुली हुई) – 1/2 कप (4-5 घंटे भीगी हुई)
-
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
-
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
-
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
-
हींग – 1 चुटकी
-
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
-
आमचूर – 1/2 छोटा चम्मच
-
नमक – स्वादानुसार
-
तेल – 1 बड़ा चम्मच (स्टफिंग भूनने के लिए)
Step 1: आटा गूंदना
-
एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, अजवाइन और घी/तेल डालें।
-
अच्छे से मिक्स करें | अच्छे से मिल जाए (हाथ में लेने पर थोड़ा दबाने पर बंधना चाहिए)।
-
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट और टाइट आटा गूंद लें।
-
इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
Step 2: स्टफिंग तैयार करना
-
भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सर में दरदरी पीस लें (बिलकुल पेस्ट नहीं बनाएं)।
-
एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
-
उसमें हींग, सौंफ और पिसी मूंग दाल डालें।
-
धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें।
-
अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, आमचूर और नमक डालें।
-
अच्छे से मिक्स करके तब तक भूनें जब तक मिश्रण ड्राई न हो जाए।
-
ठंडा होने दें।
Step 3: कचौरी बनाना
-
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
-
एक लोई लें, उसे बेलकर हल्का सा फैलाएं।
-
बीच में स्टफिंग रखें और चारों ओर से बंद कर दें।
-
हल्के हाथ से बेलकर कचौरी का आकार दें।
-
इसी तरह सारी कचौरी तैयार कर लें।
Step 4: फ्राय करना
-
एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
-
तेल बहुत ज्यादा गरम न हो – मीडियम लो फ्लेम रखें।
-
धीरे-धीरे कचौरी डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
-
एक बार में ज्यादा कचौरी न डालें।
-
कचौरी को धीमी आंच पर ही तलें, तभी वो अंदर से भी अच्छे से सिकेगी और खस्ता बनेगी।
-
स्टफिंग को अच्छे से भूनें ताकि उसमें नमी न रह जाए।
-
आप मूंग दाल की जगह उरद दाल या चने की दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment