पनीर के पराठे की रेसिपी | पनीर पराठा रेसिपी – झटपट स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता | Paneer Paratha Recipe | टिफिन रेसिपी | पनीर के पराठे बनाने की विधि| नाश्ते की रेसिपी|
पनीर के पराठे की रेसिपी
अगर आप सुबह के नाश्ते या लंच के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी ढूंढ रहे हैं, तो पनीर के पराठे एक बेहतरीन विकल्प हैं। यह रेसिपी ना केवल बच्चों को पसंद आती है, बल्कि बड़ों के लिए भी बेहद स्वादिष्ट और पेट भरने वाली होती है।
👉 आवश्यक सामग्री:
पराठे के आटे के लिए:
-
गेहूं का आटा – 2 कप
-
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
-
पानी – आवश्यकता अनुसार
-
तेल – 1 छोटा चम्मच (मोयन के लिए)
पनीर की भरावन के लिए:
-
पनीर (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
-
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1-2
-
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
-
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
-
गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
-
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
-
अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच (स्वाद अनुसार)
-
नमक – स्वादानुसार
Step 1: आटा गूंथना
-
एक परात में गेहूं का आटा लें।
-
उसमें नमक और तेल डालें और पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें।
-
गूंथे हुए आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
Step 2: पनीर की स्टफिंग तैयार करना
-
एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें।
-
उसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और नमक डालें।
-
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
Step 3: पराठा बेलना और सेंकना
-
आटे की एक लोई लें और बेल लें (थोड़ी मोटी रखें)।
-
बीच में 2-3 चम्मच पनीर की स्टफिंग रखें।
-
चारों तरफ से बंद करके फिर से हल्के हाथों से बेलें।
-
गर्म तवा पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी/तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें।
पनीर पराठा को आप दही, आम का अचार, या बटर के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
Comments
Post a Comment