भगवान कृष्ण की प्रिय मिठाई: मक्खन मिश्री रेसिपी | मक्खन मिश्री रेसिपी: घर पर आसानी से बनाएं | Lord Krishna’s Favorite Sweet: Easy and Delicious Makhan Misri Recipe

मक्खन मिश्री (Makhan Misri) रेसिपी

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला और  मक्खन चुराने की कहानियाँ तो सबने सुनी होंगी। कहते हैं कि बचपन में कृष्ण को ताजा मक्खन बेहद पसंद था, और  मक्खन मिश्री एक ऐसी मिठाई है जो उनके इसी प्रेम से जुड़ी हुई है। मक्खन की मलाई और मिश्री की मिठास मिलकर यह स्वादिष्ट व्यंजन बनता है,  मक्खन मिश्री एक पारंपरिक और पौष्टिक भारतीय मिठाई है, यह स्वाद में बेहद मलाईदार और मीठी होती है, और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता।


सामग्री (Ingredients):

  • घी   – 250 ग्राम

  • मिश्री  – 100 ग्राम

  • बर्फ के टुकड़े

विधि (Method):

स्टेप 1: तैयारी

एक कटोरी में बर्फ के टुकड़े डालें। अब उस कटोरी में घी डालकर तेज़ी से व्हिस्कर से फेंटना शुरू करें। लगभग 1 मिनट में मक्खन बनने लगेगा। तब तक फेंटते रहें जब तक मक्खन पूरी तरह से तैयार न हो जाए और मिश्रण मुलायम हो जाए। मक्खन बन जाने के बाद कटोरी से बर्फ के टुकड़े हटा दें।

स्टेप 2: मिश्री मिलाना
अब इसमें मिश्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मिश्री मक्खन में पूरी तरह घुल जाए। आपकी स्वादिष्ट मक्खन मिश्री तैयार है।



अगर आपको यह मक्खन मिश्री रेसिपी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें! नीचे कमेंट करके बताएं आपने इसे कैसे बनाया और आपको कैसा लगा। हमारे पेज को फॉलो करना न भूलें ताकि आपको ऐसी और भी स्वादिष्ट रेसिपी मिलती रहें | 

Follow This Page  👇

Comments