गाजर का हलवा रेसिपी | Gajar Halwa Recipe | घर पर बनाएं पारंपरिक गाजर का हलवा – आसान स्टेप बाय स्टेप विधि |
गाजर का हलवा रेसिपी
🕐 तैयारी में लगने वाला समय:
-
तैयारी का समय: 15 मिनट
-
पकाने का समय: 45-60 मिनट
-
कुल समय: लगभग 1 घंटा 15 मिनट
-
मात्रा: 4-5 लोगों के लिए
👉सामग्री:
-
गाजर (कद्दूकस की हुई) – 1 किलो
-
दूध (फुल क्रीम) – 1 लीटर
-
घी – 4 टेबलस्पून
-
चीनी – 100-150 ग्राम (स्वादानुसार)
-
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
-
ड्राय फ्रूट्स – काजू, बादाम, किशमिश (कटे हुए)
👉 बनाने की विधि:
स्टेप 1: गाजर तैयार करें
-
गाजर को धोकर छील लें।
-
कद्दूकस कर लें और अलग रखें।
स्टेप 2: दूध उबालें
-
एक भारी तले वाले कढ़ाही में 1 लीटर दूध डालें और मीडियम आंच पर उबालें।
-
दूध को तब तक पकाएँ जब तक वह लगभग आधा न रह जाए (लगभग 20-25 मिनट), बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तले में न लगे।
स्टेप 3: गाजर पकाएँ
-
जब दूध आधा रह जाए, उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें।
-
मीडियम आंच पर दूध और गाजर को पकने दें। गाजर दूध में पककर नरम हो जाए तब अगला स्टेप करें।
स्टेप 4: घी डालें
-
अब उसमें 3-4 टेबलस्पून देसी घी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
-
कुछ मिनट तक पकने दें जब तक हलवा थोड़ा सूखने लगे।
स्टेप 5: चीनी और इलायची डालें
-
अब स्वादानुसार चीनी डालें (100 से 150 ग्राम) और मिलाएँ।
-
इलायची पाउडर डालें।
-
अब चीनी से पानी छूटेगा, उसे मध्यम आंच पर सुखा लें।
स्टेप 6: ड्राय फ्रूट्स डालें
-
काजू, बादाम, किशमिश हलके घी में भूनकर हलवे में डालें।
-
सब अच्छे से मिक्स कर लें और 5-10 मिनट तक पकने दें।
स्टेप 7: परोसें
-
ऊपर से पिस्ता गार्निश करें।
-
गरमागरम गाजर का हलवा सर्व करें!
👉 टिप्स:
-
और भी रिच स्वाद के लिए आप थोड़ी मावा (खोया) या कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते हैं।
-
हलवे को आप 1-2 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं। दोबारा गरम करने पर भी स्वाद बढ़ जाता है।
अगर आपको गाजर का हलवा की यह रेसिपी पसंद आई हो, तो: शेयर करें इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ कमेंट करें नीचे बताएं कि रेसिपी कैसी लगी या आपने क्या नया ट्राय किया फॉलो करें हमारे ब्लॉग को ऐसे और आसान व स्वादिष्ट व्यंजन पाने के लिए |
Follow This Page 👇
Comments
Post a Comment