मीठी लस्सी की आसान रेसिपी | घर पर बनाएं पारंपरिक मीठी लस्सी – 5 मिनट में | How to Make Sweet Lassi at Home – Easy Indian Summer Drink

              लस्सी की रेसिपी

🕒 तैयारी में समय: 5 मिनट

🍽️ परोसने की मात्रा: 2 गिलास

गर्मी के दिनों में ठंडी-ठंडी लस्सी का मज़ा ही कुछ अलग होता है। दही की खटास और चीनी की मिठास मिलकर बनती है ये परफेक्ट ड्रिंक, जो ना सिर्फ ताज़गी देती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।क्या आप जानते हैं, लस्सी हमारे देश की पारंपरिक पेय है, जो हर घर की रसोई में खास होती है? चाहे मीठी हो या नमकीन, लस्सी हमेशा गर्मी को मात देने का आसान और स्वादिष्ट तरीका रही है। आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ एक आसान और झटपट बनने वाली मीठी लस्सी की रेसिपी, जिसे आप बस कुछ मिनटों में घर पर बनाकर अपनी गर्मी को ठंडक में बदल सकते हैं। तो चलिए, चलिए बनाते हैं ये देसी ठंडक! 🥛

👉 आवश्यक सामग्री:

  • दही (ठंडी) – 1 कप

  • ठंडा पानी  – ½ कप

  • चीनी – 2 से 3 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)

  • बर्फ के टुकड़े – 4-5

  • इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून (वैकल्पिक)

  • केसर के धागे – 4-5 (वैकल्पिक)

  • पिस्ता/बादाम कतरन – सजावट के लिए

👉 बनाने की विधि:

  1. एक मिक्सर या ब्लेंडर में दही, चीनी और ठंडा पानी  डालें।

  2. इसमें इलायची पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालें।

  3. अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक झागदार लस्सी तैयार न हो जाए।

  4. एक गिलास में डालें, ऊपर से केसर और ड्रायफ्रूट्स से सजाएँ।

  5. ठंडी-ठंडी लस्सी सर्व करें और गर्मी को कहें बाय-बाय |


टिप्स और ट्रिक्स परफेक्ट लस्सी बनाने के लिए

  1. दही की गुणवत्ता: हमेशा ताज़ा और फुल फैट दही का इस्तेमाल करें, इससे लस्सी गाढ़ी और मलाईदार बनती है।

  2. ठंडा दही और पानी: लस्सी ज्यादा स्वादिष्ट तब लगती है जब दही और पानी दोनों ठंडे हों। अगर समय हो तो दही को फ्रिज में ठंडा कर लें।

  3. चीनी की मात्रा: अपने स्वाद के हिसाब से चीनी डालें। ज्यादा मीठा पसंद हो तो थोड़ा बढ़ा सकते हैं।

  4. इलायची पाउडर: लस्सी में इलायची पाउडर डालने से खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।

  5. केसर का इस्तेमाल: अगर घर में हो तो केसर के कुछ धागे भी मिला सकते हैं, इससे लस्सी का रंग और स्वाद शानदार हो जाता है।

  6. मिक्सिंग: लस्सी को ब्लेंडर में अच्छे से फेंटें ताकि वो झागदार और फूली-फूली हो जाए।

  7. बर्फ के टुकड़े: गर्मी में बर्फ डालें, पर ज्यादा न डालें ताकि लस्सी पतली न हो जाए।

  8. सजावट: ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर प्रेजेंटेशन बढ़ाएं |

  9. मटका लस्सी: अगर मटका (मिट्टी के बर्तन) में सर्व करें तो स्वाद और अनुभव दोनों बढ़ जाते हैं।

  10. वैरिएशंस: अगर चाहें तो थोड़ा गुलाब जल, या पुदीने के पत्ते भी मिला सकते हैं, जो फ्रेशनिंग का काम करेंगे

अगर आपको ये लस्सी रेसिपी पसंद आई हो, तो इसे ज़रूर ट्राय करें और कमेंट में बताएं कि आपकी लस्सी कैसी बनी! आपके अपने स्पेशल टिप्स या वेरिएशंस भी शेयर करें | अपने दोस्तों के साथ ये ठंडी ठंडी लस्सी की रेसिपी शेयर करें, ताकि वे भी इस गर्मी में ठंडक का मज़ा लें! और हाँ, अगर आप नए-नए देसी रेसिपीज़ सीखना चाहते हैं, तो हमारे ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें। आपका summer स्पेशल ड्रिंक अब तैयार है — चलिए, एक गिलास लस्सी के साथ ठंडक का आनंद लें | 🥛
Follow This Page  👇

Comments