घर पर बनाएं ताज़ा नींबू पानी – देसी रेसिपी गर्मियों की ताज़गी के लिए

 नींबू पानी की रेसिपी

ताज़गी चाहिए? तो बनाइए घर पर बना हुआ देसी  नींबू पानी– हेल्दी भी, हाइड्रेटिंग भी और बेहद आसान

🕒 तैयारी में लगे समय: 5 मिनट

🥤 परोसें: 2 गिलास


👉 ज़रूरी सामग्री:
  • 2 नींबू (ताज़े और रसदार)

  • 2 बड़े चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)

  • 1/4 छोटा चम्मच काला नमक

  • 1/4 छोटा चम्मच सफेद नमक (सादा नमक)

  • 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर 

  • 2 गिलास ठंडा पानी या सोडा 

  • बर्फ के टुकड़े (इच्छानुसार)

  • पुदीना पत्ती 

👉 विधि:

  1. सबसे पहले नींबुओं का रस निचोड़ लीजिए और किसी छोटे बाउल में निकाल लीजिए।

  2. अब एक जग या बड़े गिलास में चीनी, नमक, काला नमक और भुना जीरा डालिए।

  3. उसमें नींबू का रस डालिए और ठंडा पानी मिलाइए। अच्छे से मिलाएं जब तक चीनी घुल न जाए।

  4. अब बर्फ डालिए और हल्का मिक्स कर लीजिए।

  5. गिलास में परोसें, ऊपर से पुदीना पत्ती डालें और चाहें तो नींबू का स्लाइस गार्निश के लिए लगाएं।


💡 टिप्स:

  • हेल्दी वर्जन: चीनी की जगह शहद या गुड़ का पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • मसालेदार नींबू पानी: इसमें थोड़ा सा काली मिर्च या चाट मसाला डालकर देसी ट्विस्ट दें।

नींबू पानी ना सिर्फ़ ताज़गी देता है, बल्कि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन को भी सुधारता है।  

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो:
  •  इसे शेयर करें अपने दोस्तों और परिवार के साथ
  • नीचे कमेंट करके बताएं आपको कैसी लगी
  •  और ऐसी देसी, हेल्दी रेसिपीज़ के लिए हमें Follow करना न भूलें

Comments