क्या आप घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं? तो गुलाब जामुन से बेहतर क्या हो सकता है!
यहाँ हम आपको बता रहे हैं एकदम आसान, स्टेप-बाय-स्टेप गुलाब जामुन की रेसिपी – जो बनती है मावा से और स्वाद में होती है होटल जैसी! आइए शुरू करें। 😋
👉 गुलाब जामुन बनाने की सामग्री
- v गुलाब जामुन के लिए:
· मावा / खोया – 1 कप (250 ग्राम)
· मैदा – 2 टेबलस्पून
· बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
· दूध – 2–3 टेबलस्पून (आवश्यकतानुसार)
· घी या तेल – तलने के लिए
v चाशनी के लिए:
· चीनी – 2 कप
· पानी – 1.5 कप
· इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
· केसर के धागे – कुछ (optional)
· गुलाब जल – 1 टीस्पून (optional
👉 बनाने की विधि (Step-by-step)
🔹 Step 1: चाशनी बनाएं
1. एक पैन में चीनी और पानी डालें और गैस पर रखें।
2. जब उबाल आ जाए, तो उसमें इलायची, केसर और गुलाब जल डालें।
3. 8–10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। गाढ़ी हो जाए ।
4. गैस बंद करें और चाशनी को हल्का गर्म रखें।
🔹 Step 2: गुलाब जामुन के गोले बनाएं
1. खोया को एक बर्तन में अच्छे से मसलें।
2. उसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाएं।
3. ज़रूरत के अनुसार दूध मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
4. छोटे, क्रैक-फ्री बॉल्स बनाएं।
🔹 Step 3: तलना और चाशनी में डालना
2. बॉल्स को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
3. तलते ही तुरंत गर्म चाशनी में डाल दें।
4. कम से कम 1–2 घंटे तक चाशनी में रहने दें ताकि रस भर जाए।
- ऊपर से कटे पिस्ता-बादाम डालें।
- गरम या ठंडा जैसा मन चाहे खाएं।
- रबड़ी के साथ सर्व करें तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। 😍

Comments
Post a Comment