How to Make Pani Puri at Home | Step-by-Step Recipe (कैसे बनाएं पानी पूरी | घर पर आसानी से बनाएं ) पानी पूरी बनाने की विधि
पानी पुरी रेसिपी
पानी पुरी, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में गोलगप्पा, फुचका, गुपचुप और पानी के बताशे के नाम से जाना जाता
है, भारत की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड डिश में से एक है।
तीखा, खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद
का अनोखा मेल इसे सबका फेवरिट बनाता है।छोटी-छोटी कुरकुरी पूरियों को मसालेदार आलू
या चने से भरा जाता है और ऊपर से डाला जाता है तीखा पुदीना पानी या मीठा-खट्टा
इमली का पानी। हर एक बाइट मुँह में स्वाद का धमाका करती है।इस रेसिपी में हम आपको
बताएंगे कि घर पर ही स्वादिष्ट, क्रिस्पी और हाइजीनिक पानी
पुरी कैसे बनाई जा सकती है – वो भी एकदम आसान तरीके से!
👉 पुरी बनाने की सामग्री:
- सूजी (रवा) – 1
कप
- आटा– 1
बड़ा चम्मच
- नमक – 1/4
छोटा चम्मच
- गर्म पानी – आवश्यकता अनुसार
- तेल – तलने के लिए
👉 पुरी बनाने की विधि:
- सूजी, आटा और नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूथ लें
2. इसे 15-20
मिनट ढककर रख दें।
3. फिर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलकर छोटी-छोटी पूरियाँ बना लें।
4. गरम तेल में मीडियम आंच पर कुरकुरी होने तक तल लें।
5. एक बार ठंडी होने पर एयर टाइट डिब्बे में रखें।
👉 पानी (तीखा-पानी) की सामग्री:
- पुदीना पत्ते – 1
कप
- हरा धनिया – 1
कप
- हरी मिर्च – 2-3
- अदरक – 1
इंच टुकड़ा
- इमली का पल्प – 2
बड़े चम्मच
- काला नमक – 1
छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – 1
छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 4-5
कप
- नींबू का रस
- पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।
- अब इसमें इमली का पल्प, काला नमक, भुना जीरा, नमक और नींबू का रस मिलाएं।
- फिर 4-5 कप ठंडा पानी मिलाकर फ्रिज में ठंडा करें।
👉 भरावन की सामग्री (स्टफिंग):
- उबले आलू – 2-3
(मसले हुए)
- उबली काबुली चना या मटर – 1/2
कप
- प्याज बारीक कटा – 1
- नमक – स्वादानुसार
- चाट मसाला – 1
छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
👉 भरावन बनाने की विधि:
सभी चीजें मिलाकर मिक्स कर लें।
🍽️ पानी पुरी परोसने का तरीका:
- पूरी में ऊपर से हल्का छेद करें।
- उसमें स्टफिंग भरें।
- ऊपर से तीखा पानी डालें और तुरंत खा लें। 😍

अगर आपको ये पानी पुरी रेसिपी पसंद आई हो, तो नीचे कमेंट में बताइए कि आपने कितने खाए 😋
#PaniPuri #GolgappaLove #StreetFoodAtHome #FoodieGoals
#DesiSwag
आप कितने पानी पुरी खा सकते हैं? 😄
Comments
Post a Comment